GamerFleet Anshu Bisht Biography In Hindi : हेलो दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है उस यूट्यूबर की जिसने बड़ी मेहनत करके आज यूट्यूब पर अपनी अलग पहचान बनायीं है | जो की कभी यूट्यूब स्टार्ट करते, फिर फैमिली के बोलने पर जॉब की, फिर से यूट्यूब पर वीडियो डाली,फिर जॉब के लिए दिल्ली चले गए कुछ इसी प्रकार का रहा है उनका यूट्यूब करियर लेकिन आज वो पूरी तरीके से यूट्यूब पर अपनी वीडियोस लाइव स्ट्रीम करते है |

GamerFleet Anshu Bisht Biography In Hindi |अंशु बिष्ट का जीवन परिचय, फैमिली, एजुकेशन, यूट्यूब जर्नी, नेटवर्थ
Table of Contents
अंशु बिष्ट का जीवन परिचय
नाम | अंशु बिष्ट |
उम्र | 26 वर्ष (2022) |
जन्म तिथि | 25 फरवरी 1996 |
जन्म स्थान | हल्द्वानी, उत्तराखंड |
शिक्षा | ग्रेजुएट (B.Com) |
पेशा | यूट्यूबर (गेमर) |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
अंशु बिष्ट की फैमिली
अंशु बिष्ट की फैमिली में उनके माता पिता और एक बड़ी बहन है साथ ही उनके चाचा चाची भी रहते है और उनके चाचा चाची के एक लड़की और एक लड़का है| साथ ही उनके एक और चाचा है | अंशु बिष्ट के पापा पहले स्कूल बस के कंडक्टर थे | उनके माता पिता का नाम अभी हमे ज्ञात नहीं है लेकिन उनकी बड़ी बहिन का नाम किरण बिष्ट है |
GamerFleet अंशु बिष्ट का शुरुआती जीवन
अंशु बिष्ट बचपन में बहुत ही शैतान बच्चे थे लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जब वो बड़े होते गए तो वे बहुत ही शांत स्वाभाव के हो गए लेकिन अभी वो फिर से अच्छे हसने और हँसाने वाले बन गए है | वे पहले हिंदी मीडियम स्कूल में ही पढ़ते थे लेकिन उनके पिताजी एक स्कूल में कंडक्टर थे तो उनके कारण उन्हें अच्छे स्कूल में एडमिशन मिल गया था |
उनके घर में कमाने वाले उनके पापा ही बस थे | अंशु ने 12th कम्पलीट करने के बाद बी.कॉम के साथ साथ बच्चो को कोचिंग भी पढ़ाया करते थे | लेकिन उनका गेमिंग में इंटरेस्ट था | उनको बी.कॉम के बाद MBA करना था | लेकिन पैसे के चलते उन्होंने पहले हल्द्वानी में 8000 रूपए की जॉब की है और फिर दिल्ली जाकर भी उन्होंने जॉब किये हुए है |
अंशु बिष्ट की यूट्यूब जर्नी
अंशु बिष्ट की यूट्यूब जर्नी बिलकुल भी आसान नहीं रही है सबसे पहले वे अपने दोस्त के यहाँ जाकर गेम खेला करते थे जिससे उनका गेम खेलने में इंटरेस्ट था लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनका सफर शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा है | शुरुआत में उनके पास PC तो था लेकिन उसमे गेम नहीं खेला जा सकता था तो उन्होंने कोचिंग पढ़ा कर उन पैसो से एक अच्छा PC लिया जिसमे वे गेम खेल सकते थे और यूट्यूब पर वीडियो डाल सके | लेकिन उनके फैमिली से बोलने के कारण वो जॉब करने लगे थे |
साल 2016 में जिओ आने के बाद नेट अच्छे से उपलब्ध होने लगा जिसकी वजह से अंशु यूट्यूब पर वीडियोस और स्ट्रीमिंग करने लगे | साथ ही हल्द्वानी में जॉब भी किया करते थे | जब अंशु के यूट्यूब पर कुछ अच्छे व्यूज आने लगे तो उन्होंने जॉब छोड़ कर पूरे फोकस के साथ यूट्यूब पर लग गए लेकिन वे दिन रात गेम में लगे रहने के वजह से घर में उनके मम्मी पापा द्वारा जॉब करने के लिए बोला तो अंशु को जॉब के लिए दिल्ली जाना पड़ा |
दिल्ली में अंशु को हल्द्वानी से डबल पैसे की जॉब लग गयी थी लेकिन दिल्ली में उनकी पूरी सैलरी रहने और खाने पीने में ही खर्च हो जाती थी। जिसके वजह से अंशु ने दिल्ली की जॉब छोड़कर घर वापिस आ गए और यूट्यूब पर फिर से ध्यान देने लगे | घर आने के बाद अंशु फिरसे गेम में लगे रहते थे लेकिन उनको यूट्यूब पर ज्यादा व्यूज नहीं आते थे| जिसकी वजह से एक बार फिर जॉब के लिए अंशु को दिल्ली जाना पड़ा | फिर कुछ महीने जॉब करने के बाद कोरोना का टाइम आ गया जिसके वजह से अंशु जॉब छोड़कर फिर वापिस घर आ गए |
फिर से उन्होंने स्ट्रीम चालू की और हार नहीं मानी धीरे धीरे उनके देखने वाले बढ़ते गए साथ ही सब्सक्राइबर भी बढ़ते चले गए और आज जाकर उनके मिलियंस 4 यूट्यूब चैनल्स है जिनमे सभी में अच्छे सब्सक्राइबर जुड़े हुए है |
अंशु बिष्ट के यूट्यूब चैनल्स
Channel Name | Subscriber |
GamerFleet | 2.36 million |
Anshu Bisht | 3.21 million |
Anshu Bisht Vlogs | 1.46 million |
NotGamerFleet | 918K |
GamerFleet Anshu Bisht Networth
अंशु बिष्ट की यूट्यूब से महीने की कमाई 10-20 लाख के ऊपर ही है साथ ही यूट्यूब से कभी कम कभी ज्यादा भी कमाई हो जाती है | इनकी नेटवर्थ 5 करोड़ के करीब बताई गयी है |
FAQ :
Q : GamerFleet Real Name Kya hai ?
Ans : Gamerfleet एक यूट्यूब चैनल का नाम है जो की अंशु बिष्ट के द्वारा बनाया गया है।
Q : Gamerfleet Age kitni hai ?
Ans : Gamefleet Anshu Bisht के चैनल का नाम है अंशु अभी 2022 में 26 साल के है ।
आज इस आर्टिकल में हमने बात की अंशु बिष्ट के जीवन परिचय के बारे में।
उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी तथा Gamefleet Anshu Bisht के बारे में आपको पूरी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में मिल गयी होगी। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो अपने फॅमिली और दोस्तों में भी जरूर शेयर करें।
आपका दिन शुभ रहे।
क्रिकेटर की बायोग्राफी पढ़ने के लिए आप डायरेक्ट Youtubers Biography कैटेगरी पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यह भी पढ़े :
- Sourav Joshi Vlogs Biography in Hindi
- Nomad Shubham Biography In Hindi
- Tech Burner Biography In Hindi
5 thoughts on “GamerFleet Anshu Bisht Biography In Hindi |अंशु बिष्ट का जीवन परिचय, फैमिली, एजुकेशन, यूट्यूब जर्नी, नेटवर्थ”