Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi | यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, करियर, नेटवर्थ

Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi : हेलो दोस्तों आज हम बात करने वाले है उस बल्लेबाज़ की जिसने छोटी सी उम्र में क्रिकेट के लिए अपना होमटाउन छोड़ कर मुंबई आ गए थे जहा पर उन्होंने पानीपुरी की छोटी सी दुकान लगा कर भी बेची है और डेरी में काम भी किया है | उनके क्रिकेट के जुनून ने उनसे ये सब करवाया और उनकी कठिनाइयों से सफलता तक के सफर से आज हम आपको अवगत करने वाले है |

Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi
Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi || Yashasvi Jaiswal in Hindi || Yashasvi Jaiswal Age || yashasvi jaiswal net Worth

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi)

नामयशस्वी जायसवाल
उम्र21 वर्ष (2022)
जन्मतिथि28 दिसंबर 2001
जन्म स्थानभदोही, उत्तरप्रदेश
वर्तमान निवासमुंबई, महाराष्ट्र
शिक्षाज्ञात नहीं
पेशाक्रिकेटर (बैट्समैन)
बैटिंगलेफ्ट हैंड बैट्समैन
बोलिंगराइट आर्म लेगब्रेक
नागरिकताभारतीय
धर्महिन्दू
टेस्ट डेब्यू अभी नहीं हुआ है
वन डे डेब्यूअभी नहीं हुआ है
टी-20 डेब्यूअभी नहीं हुआ है
आईपीएल डेब्यू 22 सितम्बर 2020 Vs चेन्नई सुपर किंग्स
Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi

यशस्वी जायसवाल का परिवार

यशस्वी जायसवाल के परिवार में उनके माता पिता और उनके 5 भाई बहन है, उनके पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है जिनकी एक हार्डवेयर की दुकान है एवं उनकी माता का नाम कंचन जायसवाल है जो की हाउसवाइफ है | 

  • पिता का नाम                    भूपेंद्र जायसवाल
  • माता का नाम                   कंचन जायसवाल
  • भाई/बहन का नाम             ज्ञात नहीं

यशस्वी जायसवाल का शुरुआती जीवन

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तरप्रदेश के भदोही जिले में हुआ था | उनके पिता की एक हार्डवेयर की छोटी सी दुकान थी | यशस्वी को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और वे अपने लोकल एरिया में ही क्रिकेट खेला करते थे और उनके कुछ सीनियर्स थे जो की मुंबई में जाकर क्रिकेट खेला करते थे और उन्होंने भी यह निर्णय लिया की वो भी मुंबई जाकर क्रिकेट खेलेंगे |

यशस्वी जायसवाल का करियर

यशस्वी ने कम उम्र में ही निर्णय ले लिए थे कि उन्हें एक क्रिकेटर बनना है जिसके कारण उनके पिता जी ने उन्हें मुंबई में यशस्वी के चाचा के यहाँ रहने के लिए ले गए लेकिन उनके घर में बहुत कम जगह थी और क्रिकेट ग्राउंड भी दूर था जिसके कारण उनके चाचा ने उनसे पूछ कर एक डेरी में रहने की व्यवस्था की जहा पर यशस्वी को काम भी करना पड़ता था | लेकिन यशस्वी सुबह से ही प्रैक्टिस करने निकल जाया करते थे जिसके कारण डेरी वाले ने उनको अपनी डेरी से निकल दिया रहा | 

                             जिसके बाद वे आज़ाद क्रिकेट ग्राउंड गए और वही उनको कोच द्वारा बोला गया कि अगर तुम इस मैच में अच्छा खेलते हो तो तुम्हे टेंट में रहने की अनुमति मिल जाएगी और उन्हें टैंट मिल भी गया जिसे पाकर वे इस बात को लेकर बहुत खुश हुए कि उन्हें ग्राउंड में ही रहने को मिल गया जिससे वो सुबह जल्दी उठ कर प्रैक्टिस में लग जाते है |

वे टेंट में अकेले रहते थे और उन्हें अपने घर की याद आती थी जिसके कारण उन्होंने शाम को फुल्की की दुकान लगाने लगे थे जिससे उनको अकेलापन महसूस न हो | उन्हें बारिश के सीजन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था क्योकि ग्राउंड में पानी भरने के कारण उन्हें अपना टेंट दूसरी जगह लगाना पड़ता था | उन्होंने 3 साल तक टेंट में रहकर क्रिकेट प्रैक्टिस की है |

                      साल 2013 में उन्हें ज्वाला फाउंडेशन अकादमी के कोच ज्वाला सिंह ने खेलते देखा और वे यशस्वी की जबरजस्त बैटिंग देखकर उनसे बात की और उनसे उनकी जानकारी प्राप्त की जिसके बाद वे अपने साथ यशस्वी को अपने साथ अपनी अकादमी ले गए और वही उनका ध्यान रखने लगे और यशस्वी को कोचिंग देने लगे |

              यशस्वी अब एक अच्छे खिलाडी के रूप में तैयार हो चुके थे जिन्हे 2019 U-19 वर्ल्ड कप टीम में शामिल हुए | जिसमे उन्होंने 6 मैचों में 133.33 की औसत से 400 रन बनाये जिसमे 4 फिफ्टी और 1 सेंचुरी लगायी | वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए | जिसके बाद यशस्वी जायसवाल को राजस्थान की टीम ने 2.4 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया | आईपीएल 2020 में उन्हें मात्र 3 मैच खेलने का मौका मिला जिसमे उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया |

                     यशस्वी जायसवाल ने घरेलु मैचों में खेल कर अपने खेल में सुधार करते गए और आईपीएल 2021 में वे अग्रेसिव बैट्समैन के रूप में नजर आये उन्होंने इस आईपीएल में 10 मैचों में 249 रन बनाये और उनका 150 की करीब का स्ट्राइक रेट रहा | आईपीएल 2022 में भी उन्होंने 10 मैच खेले जिसमे उन्होंने 258 रन बनाये |

यशस्वी जायसवाल आईपीएल स्टैट्स

Match23
Runs547
Best68
AVG.23.78
SR134.73
50s3
100s0
4s62
6s22
यह डाटा CRICBUZZ से लिया गया है।

यशस्वी जायसवाल नेटवर्थ

यशस्वी जायसवाल जिसने क्रिकेट के लिए पानीपूरी तक बेचीं है आज उनकी नेटवर्थ 2 मिलियन डॉलर पहुंच गयी है | रूपए में बात करे तो 15 से 20 करोड़ रूपए करीब उनकी नेटवर्थ है |

FAQ

Q. यशस्वी जायसवाल कहा के रहने वाले है ?

Ans: यशस्वी जायसवाल उत्तरप्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले है किन्तु ये वर्तमान में मुंबई में रह रहे है |

Q. यशस्वी जायसवाल की उम्र क्या है ? (Yashasvi Jaiswal Age )

Ans: यशस्वी जायसवाल की उम्र वर्ष 2022 में 21 साल है |

Q. यशस्वी जायसवाल का जन्म कब हुआ था ?

Ans: यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तरप्रदेश के भदोही जिले में हुआ था |

आज इस आर्टिकल में हमने बात की यशस्वी जायसवाल के जीवन परिचय के बारे में।

उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी तथा Yashasvi Jaiswal के बारे में आपको पूरी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में मिल गयी होगी। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करें।
आपका दिन शुभ रहे।

क्रिकेटर की बायोग्राफी पढ़ने के लिए आप डायरेक्ट Cricketer Biography कैटेगरी पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भी पढ़े :

2 thoughts on “Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi | यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, करियर, नेटवर्थ”

Leave a Comment

आइये जानते है iQOO के Z9 Turbo फोन के बारे में कीमत जान करके हो जाओगे हैरान। Vivo लेके आ चुका हैं अपना होश उड़ाने वाला फोन Xiaomi 14 Civi पाए अब 3 हजार सस्ता सेल शुरू खत्म हुआ इंतजार अब जल्द आ रहा है Panchayat Season 4 Panchayat Season 3 के हैरान करने वाले फैक्ट